चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर । झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बंदगांव द्वारा सेवानिवृत्ति सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन पंचघाग में हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। साथ ही सेवानिवृत शिक्षकों को विदाई के दौरान प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मिठाई भेंट की गई। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में मध्य विद्यालय रायबेड़ा से अश्वनी कुमार मंडल, प्राथमिक विद्यालय भालुपानी के कंदर्प प्रधान, प्राथमिक विद्यालय बागुरकेल के हरदुगन तोपनो, प्राथमिक विद्यालय जेवारी के राहिल सुरीन, प्राथमिक विद्यालय कुंदरुगुटू के शशि किरण बोदरा, मध्य विद्यालय रोवाउली के राहिल बड़ायऊद तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लोंगाबेड़ा के कृपा गुरु को विदाई दी गई। मौके पर मुख्य रूप से श्रीकांत सिंह, रश्मि मुंडू, ...