चक्रधरपुर, मार्च 2 -- चक्रधरपुर। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, आनंदपुर तथा बंदगांव प्रखंड में होली को लेकर बाजार में लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों ने रंग-अबीर और पिचकारियों के साथ मैदा, चीनी आदि की खरीदारी भी की। होली को लेकर चक्रधरपुर में रंग-अबीर, पिचकारी की दुकानें पूरी तरह से सजी हुई हैं। चक्रधरपुर बाजार में इस बार नए तरह की कई पिचकारियों की बिक्री हो रही हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 100 से 300 रुपये तक में उपलब्ध हैं जबकि टोपी 10 से 50 रुपये, मास्क 50 से 150 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं पिचकारी 15 से 500 रुपये, अबीर 10 रुपये से 40 रुपये प्रति पैकेट, बंदुक वाली पिचकारी 25 से 300 रुपये, रंग 20 से 30 रुपये प्रति डिब्बा, मुखड़ा 50 रुपये, पिट्ठु 200 से 300, इलेक्ट्रांनिक गन 500 से लेकर 3000 रुपये, पगड़ी 60 रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.