मेरठ, दिसम्बर 11 -- स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर में तब्दील होने के बावूजद शहर में 17,793 उपभोक्ताओं ने एक बार भी प्रीपेड मीटर को रिचार्ज नहीं किया और लगातार बिजली का प्रयोग कर रहे हैं। बिजली अधिकारियों ने कॉल करके व व्हाट्सएप पर नोटिस भेजकर प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कराने के लिए कहा है। रिचार्ज न कराने वालों के अगले महीने से कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देश पर अभी तक एक बार भी प्रीपेड मीटर रिचार्ज नहीं कराने वाले 17 हजार उपभोक्ताओं को अधिशासी अभियंता कॉर्शियल प्रथम सौरभ मंगला और अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार ने नोटिस तालीम करा दिए हैं। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा ने बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने व प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज कराने को प्रेरित करने के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.