प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज। आईजीआरएस में लगातार सुधार के लिए काम किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से लगातार आखिरी पायदान पर आने वाला जिला पिछले तीन महीनों से प्रगति पथ पर है। नवंबर में 32वीं, दिसंबर में 31वीं और जनवरी में 18वीं रैंक के साथ अब प्रयागराज प्रदेश के टॉप 20 जिलों में आ गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में एडीएम सिटी सत्यम मिश्र के सहयोग से विभागों ने सुधार किया। स्थिति यह हो गई कि पिछले छह महीनों में औसतन 17 हजार शिकायतें आईं, जिसमें अधिकांश निस्तारण किया गया। इन छह महीनों में महज 94 डिफाल्टर पाए गए। जबकि पहले यह संख्या बहुत अधिक रहती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.