17 हजार रंगमंच कलाकारों को मिलेगा श्रेणीवार मानदेय, 51 होंगे सम्मानित
लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के रंगमंच कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
महत्वपूर्ण निर्णय पर्यटन मंत्री ने घोषणा की है कि प्रदेश भर के करीब 17 हजार कलाकारों को तीन श्रेणियों ए, बी और सी में बांटकर उन्हें श्रेणीवार मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही इन कलाकारों में से 51 को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। संगीत नाटक अकादमी की ओर से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। अकादमी जल्द ही इसे अंतिम रूप देकर क्रियान्वयन शुरू करेगी। उल्लेखनीय है कि जिन 51 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा, वे आगे चलकर पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रेणी में भी आ सकते हैं।
सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा पर्यटन मंत्री ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में पहली बार रंगमंच कलाकारों ने इस योजना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.