शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- शाहजहांपुर। जिले में निरक्षरता को जड़ से खत्म करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बड़ा लक्ष्य तय किया है। उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में 17 हजार से अधिक असाक्षरों को साक्षर बनाने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। इस अभियान में खास तौर पर महिलाओं को केंद्र में रखा गया है, जिससे समाज के उस वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाई जा सके जो अब तक इससे वंचित रहा है। कार्यक्रम के अनुसार कुल लाभार्थियों में 75 प्रतिशत महिलाएं और 25 प्रतिशत पुरुष शामिल किए जाएंगे। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्र सर्वेयर की भूमिका निभाएंगे, जबकि कक्षा पांच से ऊपर के छात्र, एनएसएस, एनसीसी, बीएड प्रशिक्षु, स्वयं सहायता समूहों की महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.