प्रयागराज, अप्रैल 1 -- जनगणना 2027 के लिए अब तैयारियों को तेज कर दिया गया है। जिले में 17 हजार गणनक की तैनाती कर दी गई है, जो इस काम को करेंगे। सात मई से पोर्टल खुलने पर लोग स्व गणना कर इसकी सूचना अपलोड कर सकेंगे और इसके बाद 22 मई से गणनक घर-घर जाकर आवास की गणना करेंगे। 20 जून तक यह कार्य किया जाएगा, जबकि इसके बाद फरवरी 2027 से जनगणना शुरू होगी। नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी का प्रशिक्षण कर दिया गया है। दो चरणों के प्रशिक्षण के बाद अब तैयारी जनगणना की जा रही है। खास बात यह है कि इस बार केवल डिजिटल गणना होगी। गणनक को लैपटॉप उपलब्ध कराए जा चुके हैं और मोबाइल पर घर-घर गणना का रिकॉर्ड अपलोड करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.