गंगापार, मार्च 3 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा के छाता निवासी हरिमोहन दूबे पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार दूबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ लोग उनके पास आए और बातचीत में उलझाकर विश्वास जीत लिया। भतीजे रिशु द्विवेदी के मोबाइल से 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए तथा 7 हजार रुपये नकद भी ले लिए। आरोप है पीने के लिए पानी मांगा। जब वह पानी लेने अंदर गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। तहरीर पर मऊआइमा थाना पुलिस ने सद्दाम हुसैन, गुड्डू उर्फ अख्तर तथा एक अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.