हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस। गेहूं को न्यूनतम समर्थन पर खरीदे जाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में सम्बंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत गेहूँ खरीद एवं क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थायों के संबंध में जारकारी दी गई। गेहूं खरीद के लिये जिले में कुल 43 केंद्र बनाये गये हैं। कार्यशाला के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमला प्रसाद यादव ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद में 17 मार्च से गेहूँ खरीद प्रारम्भ हो रही है। इसके लिये कुल 43 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है। जिसमें खाद्य विभाग के 07, पीसीएफ के 34 तथा भारतीय खाद्य निगम के 2 गेहूं क्रय केन्द्र बनाये गये हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.