हजारीबाग, जुलाई 4 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। आगामी 17 से 24 अगस्त तक बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव उत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को झंडा चौक स्थित सांसद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह आयोजन महादेव खादी ग्राम उद्योग मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क और जनजागरूकता की जिम्मेदारी बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान निभाएगा, जबकि इसका आयोजन भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की पीएमएस योजना के सहयोग से किया जायेगा।बैठक में राष्ट्रीय अभियान प्रमुख राजमनी , श्री राम जानकी मठ के महंत विजया नंद दास , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड प्रभारी शशिकांत, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, हजारीबाग जिला अध्यक्ष बलदेव सहित अभियान और आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार...