17 से 23 जनवरी तक भागलपुर में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा
भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के कुबेरेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जनवरी 2027 में भागलपुर आएंगे। शिव परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित आध्यात्मिक कथा कार्यक्रम में वे कथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम 17 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। समिति की ओर से गंगा समग्र की राष्ट्रीय सह सेविका प्रमुख श्वेता सिंह ने बताया कि पूज्य महाराज से मुलाकात भागलपुर में कथा के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने कथा के लिए आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल जल्द तय कर इसकी जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.