आगरा, फरवरी 16 -- आगरा रेल मंडल के कीठम-फरह सेक्शन में स्थित फाटक सं.- 515 पर रेलवे अनुरक्षण का कार्य करेगा। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि फाटक पर अनुरक्षण का काम 17 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा। काम के चलते फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। गेट बंद रहने के दौरान रेलवे ने वहां से गुजरने वाले सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक संख्या- 514 और फाटक संख्या- 516 से होकर गुजारने की व्यवस्था की है। वाहन चालक 17 से 22 फरवरी तक अपने वाहन फाटक सं. 515 की तरफ न लेकर जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...