मथुरा, मार्च 9 -- जिले में गेहूं की सरकारी खरीद 17 मार्च से शुरू हो जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग के साथ प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 88 क्रय केंद्र स्थापित कर गेहुं की सरकारी खरीद की जाएगी। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा के 10 केंद्र, पीसीएफ के 60 केंद्र, पीसीयू के 12 केंद्र, भारतीय खाद्य निगम के 4 केंद्र एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के 2 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इन सभी केंद्रों पर 17 मार्च से खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन केन्द्रों पर गेहूं बिक्री के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए अब तक जिले में 271 किसानों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.