फतेहपुर, फरवरी 7 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर चार का निर्माण तो करा दिया गया था, लेकिन यहां पर ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यह महज शोपीस ही दिखाई दे रहा था। लेकिन 17 फरवरी से रेलवे के मंडलीय अफसरों ने ट्रेनों का ठहराव शुरू कराए जाने का निर्णय लिया है। जिस पर विभिन्न तिथियों में यहां पर आठ ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा। डाउन की ट्रेनों के लिए तो जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म पूर्व में बने थे। लेकिन अप लाइन में एकमात्र तीन नंबर प्लेटफार्म होने के कारण समयबद्धता प्रभावित हो रही थी। जिसको देखते हुए योजना में स्टेशन के शामिल होने के बाद यहां पर प्लेटफार्म नंबर चार का निर्माण कराया गया। हालांकि करीब छह माह पूर्व प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गया था। लेकिन यहां पर ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण यह वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.