मुरादाबाद, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ व खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से स्टेट जूनियर अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच हो। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा जन्म के एक वर्ष के भीतर जारी होना चाहिए और खिलाड़ी का पंजीकरण एआईएफएफ में होना अनिवार्य है। टीम चयन के लिए जिला स्तर का ट्रायल 11 मार्च तथा मंडल स्तर का चयन 12 मार्च को शाम 3 बजे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनकपुर में होगा। इच्छुक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.