बांका, मार्च 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: समाहरणालय बांका के समीप बुधवार को राजस्व कर्मचारियों ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की। हड़ताल में जिले के विभिन्न अंचलों से आए राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि, जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मुख्य मांगों में गृह जिला या आसपास के जिलों में स्थानांतरण की व्यवस्था करना प्रमुखता से शामिल है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि, लंबे समय से वे अपने गृह जिले से दूर पदस्थापित हैं, जिससे पारिवारिक और सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसलिए उन्हें गृह जिला या उसके आसपास के जिलों में स्थानांतरण की सुविधा दी जाए। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.