17 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर, मई 16 -- चांदपुर। भाकियू लोक शक्ति की मासिक पंचायत तहसील प्रांगण में हुई। इसमें किसानों के विभिन्न मुद्दे उठाए गए। अध्यक्षता चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान व संचालन कमल सिंह ने किया। किसानों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम नितिन तेवतिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि किसानों को इस समय यूरिक खाद की अति आवश्यकता है जिसकी पूर्ति समितियां द्वारा तुरंत कराई जाए, जबकि क्षेत्र में जंगली पशु पर नियंत्रण किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी उठाईं। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, सुखबीर सिंह, नाथू सिंह, धीरज त्यागी, भीष्म त्यागी, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह नईम अहमद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.