नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Surya Gochar 2026: सितंबर का तीसरा हफ्ता कुछ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। 17 सितंबर को सूर्य राशि बदलने जा रहे हैं। सूर्य अभी सिंह राशि में हैं और 17 सितंबर को कन्या राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष में सूर्य को नौकरी, मान-सम्मान और पिता का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। कुछ लोगों को इस दौरान नौकरी में फायदा मिल सकता है तो कुछ के लिए पैसे से जुड़े मामले अच्छे हो सकते हैं।आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए 17 सितंबर के बाद का समय अच्छा रह सकता है- मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए 17 सितंबर के बाद काम का बोझ कम हो सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत दिखाई देगी। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। कारो...