मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- सकरा। सकरा और मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी कर 17 साल से फरार दो अभियुक्तों को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मोतिहारी के मुफ्फसिल थाने के बनकट से हीरो दास उर्फ राजू और बेलवनमा से राजेश कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 2009 में सकरा थाना में केस दर्ज किया गया था। इन दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...