गया, मई 12 -- औरंगाबाद न्यायालय से जारी लाल वारंट के एक अभियुक्त को शेरघाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेरघाटी थाने की सब इंस्पेक्टर रूपा कुमारी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी 44 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह रमेश विश्वकर्मा उर्फ रामसकल विश्वकर्मा का पुत्र बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार औरंगाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने औरंगाबाद नगर थाना कांड संख्या 481/09 से जुड़े मामले में कुंदन कुमार के खिलाफ लाल वारंट जारी किया था। शेरघाटी थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...