छपरा, मई 21 -- रेलवे क्वार्टर विवाद में हुई थी हत्या उम्रकैद के साथ जुर्माना भी संजीत यादव हत्याकांड में फैसला, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास न्यूमेरिक 2009 में हत्याकांड को दिया गया था अंजाम छपरा, नगर प्रतिनिधि। करीब 17 वर्ष पुराने हत्या मामले में गुरुवार को छपरा व्यवहार न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

न्यायालय का फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम अनिल कुमार भारद्वाज की अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद हत्या के दोषी पाए गए तीनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत उम्रकैद व अर्थदंड से दंडित किया। मामले में खैरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी और वर्तमान में छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमनगर निवासी सुबोध राय, सुधीर राय और वीरेंद्र राय को दोषी करार दिया गया। न्यायालय ने ...