इटावा औरैया, अक्टूबर 1 -- इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में 17 वर्ष पहले पुराने मामले में बाइक चलाकर युवक की जान लेने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-3 दानवीर सिंह ने आरोपित अफरोज पुत्र इलियास मोहम्मद निवासी कठौतिया थाना ऊसराहार को दोष सिद्ध किया है। न्यायालय ने उसे अलग-अलग धाराओं में कुल डेढ़ वर्ष के कारावास और 2500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। तीनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियोजन अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि 19 अप्रैल 2009 की सुबह अखिलेश कुमार मोटरसाइकिल से भरथना से अपने पैतृक गांव नगला चतुर जा रहे थे। भरतिया कोठी के सामने बंबा की पुलिया के पास वह परिचित अनिल कुमार और ओमवीर से बातचीत करने के लिए रुके थे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सहोदरा में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौके पर मौत इसी दौरान कठौतिया की ओर से आई मोट...