17 साल पुराने मुकदमे में सांसद विजय कुमार दुबे को कोर्ट ने किया बरी
कुशीनगर, अगस्त 19 -- कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 17 साल पहले के मुकदमे में लंबी सुनवाई के बाद बुधवार को बाइज्जत बरी कर दिया। सांसद ने जनता की जीत बताते हुए न्यायपालिका का आभार जताया।
मुकदमे का विवरण वर्ष 2009 में खड्डा चीनी मिल में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी व भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया गया था। उस आंदोलन की अगुवाई विजय कुमार दुबे कर रहे थे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। विजय कुमार दुबे 2012 में खड्डा से विधायक चुने गए और 2019 में पहली बार सांसद चुने गए। उनके मामले की जिला एवं सत्र न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में हो रही थी। सांसद के अधिवक्ता अशोक सिंह ने जोरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.