नई दिल्ली, अगस्त 11 -- यूपी में शामली में शिवरात्रि पर डाक कांवड़ियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की लगी होड़ में दौड़ते-दौड़ते 17 वर्षीय किशोर डाक कांवड़िया की अचानक मौत हो गई। हरियाणा के पानीपत के सिंभालका निवासी किशोर साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था। शामली में शिवचौक के पास जैसे ही वह रुका तो उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी उसे अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना बताया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पानीपत के गांव सिंभालका निवासी 17 वर्षीय शुक्ला पुत्र राजू नौ अगस्त को अपने घर से गांव के युवकों के साथ डाक कांवड़ लेने निकला था। दस अगस्त की रात उन्होंने मुजफ्फरनगर के पास विश्राम किया। मंगलवार को शिवरात्...