गुड़गांव, सितम्बर 22 -- मंगलवार को गुरुग्राम में हुआ ऐलान, सर्बिया शिविर से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर अब माल्टा की पेशेवर बास्केटबॉल लीग तक पहुंचा गुरुग्राम, साक्षी रावत। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल के मंच तक पहुंचे 17 वर्षीय मनराज सिंह संधू अब यूरोप में पेशेवर बास्केटबॉल खेलते नजर आएंगे। मंगलवार को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मनराज के यूरोपीय पेशेवर बास्केटबॉल से जुड़ने की घोषणा की गई। इस दौरान बताया गया कि मनराज ने खेल प्रतिभा प्रबंधन संस्था लीगैक्सी के साथ करार किया है और वह माल्टा की पेशेवर बास्केटबॉल लीग में अपने खेल करियर का नया अध्याय शुरू करेंगे। मनराज के यूरोप तक पहुंचने की कहानी भी काफी खास है। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले मनराज का सफर पहले सर्बिया पहुंचा, जहां उन्होंने यूवाईबीए सर्बिया शिविर में हिस्सा लिया। इस शिविर में ...