नई दिल्ली, मई 20 -- CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इन दिनों ऐक्शन में है। ममता बनर्जी सरकार के फैसलों को लेकर सख्ती दिखा रहे शुभेंदु अब भाजपा को बढ़त देने वाले इलाकों का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर बंगाल में पहली बार बतौर मुख्यमंत्री पहुंचे अधिकारी ने क्षेत्र की जनता को 17 सालों से भाजपा को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "उत्तर बंगाल पिछले 17 वर्षों से भाजपा के साथ खड़ा रहा है। अब उनकी सरकार क्षेत्र का कर्ज चुकाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और वामपंथियों की सरकारों के ऊपर उत्तर बंगाल की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "उत्तर बंगाल को अब और नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस क्षेत्र को विकास परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा सरकार अपने घ...