17 व 18 जून को ज़िले के सभी प्रखंडों में प्रखंड में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन
किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी 534 प्रखंडों में दिनांक 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में उक्त दोनों तिथि को किशनगंज के सभी प्रखंडों में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य जिलाधिकारी विशाल राज ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा लंबित आवेदनों, सत्यापन, ई-केवाईसी एवं अन्य प्रक्रियाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है। शिविर में पात्र लाभुकों को योजनाओं के तहत देय लाभों का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.