विकासनगर, मार्च 5 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिशाणू डाडू खड में गत 16 फरवरी को हुए लोडर हादसे में लापता चालक का शव मिल हादसे के 17वें दिन मिल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रमन उर्फ साहिल पुत्र बलबीर निवासी सारी गांव हाट कोटी 16 फरवरी को लोडर लेकर सावडा हाट कोटी से विकासनगर जा रहा था। लोडर डाडू खड से पहले लोडर अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गया था। इस हादसे में रमन लापता हो गया था। एसडीआरएफ और थाना पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कई बार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। होली के दिन सुबह साढ़े आठ बजे ग्रामीण मछुआरों ने एक शव अणू पुल के पास नदी किनारे तैरता दिखा। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि रमन के परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.