सहरसा, जून 15 -- सलखुआ। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत सलखुआ प्रखंड में प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड स्तर पर निरीक्षण भी संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रपत्र-1 के प्रकाशन के बाद निर्धारित अवधि में किसी प्रकार का दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बीडीओ ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए प्रखंड मुख्यालय परिसर में 16, 17 एवं 18 जून को जनसहयोग सह जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 17 विभागों से संबंधित अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उनका निष्पादन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चंपावती सहयोग शिविर में ला...