पाकुड़, अप्रैल 29 -- मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत बहिरग्राम मोड़ के पास पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहनों को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों से मौके पर कुल 19,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...