बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती। नगर पालिका परिषद ने वाशिंग कंपनी को लेकर कार्रवाई की है। शहर के 17 वाशिंग कंपनियों को लंबे से लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया है। नपा प्रशासन की ओर से शहर में संचालित वाशिंग कंपनियों को नोटिस जारी होने पर हलचल मच गई है। नगर पालिका क्षेत्र में 17 ड्राई क्लीन, वाशिंग कंपनी और कपड़े की रंगाई की दुकानें संचालित होती हैं। वाशिंग कंपनी संचालक को टैक्स जमा करने में आनाकानी करने पर नगर पालिका ने सख्त रूख अपनाते हुए कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा है। शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाशिंग की दुकानें संचालित हो रही है। इनमें ड्राई-क्लीनिंग और वाशिंग दुकानें हैं। 17 वाशिंग संचालकों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाइसेंस शुल्क जमा नहीं किया गया है। इस बाबत ईओ अंगद गुप्ता ने बताया एक अप्रैल से 31 मार्च तक नगर पालिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.