17 वाटर कूलर बुझा रहे नगरवासियों की प्यास
गंगापार, मई 12 -- फूलपुर। नगर पंचायत फूलपुर में सत्रह स्थानों पर वाटर कूलर गत वर्ष लगाए गए हैं। ये डेढ़ सौ लीटर पानी की क्षमता के हैं। इसकी टंकी पांच सौ से लेकर एक हजार लीटर पानी की क्षमता की हैं। कस्बे के ये वाटर कूलर इस वर्ष पूरी तरह से क्रियाशील हैं जिसका लाभ कस्बाई, ग्रामीण एवं यात्री सभी ले रहें हैं।राहगीर करमचंद मौर्या ने बताया कि नगर पंचायत की ये व्यवस्था बेहतरीन हैं जो लगभग हर वार्ड में वाटर कूलर लगें हुए हैं। यद्यपि पानी में स्वाद कम है। इस संबंध में ईओ प्रवीण प्रकाश का कहना है कि एक पखवाड़े में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सभी वाटर कूलरों में प्यूरीफायर लगाने की व्यवस्था का प्रयास है ताकि आरओ जैसा शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.