मधुबनी, दिसम्बर 19 -- लौकही,निज संवाददाता। नरहिया थाना के एक गांव से एक 17 वर्षीय लड़की का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें अपहृत लड़की की मां के बयान पर गुरूवार को थाना में दर्ज प्राथमिकी में बनगामा के राजीव कुमार सहित छह लोगों को नामजद किया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि शादी की नियत से उसके पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.