ग्वालियर, अगस्त 31 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। सोमवार रात घर लौटने की बात कहने वाली किशोरी का मोबाइल अचानक बंद हो गया और मंगलवार सुबह उसका शव कैंसर पहाड़िया मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के गले पर कसने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। परिजन किशोरी के परिचित युवक ईशान खान पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।मां जल्द घर पहुंच रही हूं, लेकिन अब तक नहीं लौटी मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है। मृतका नया बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। परिजन के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर किशोरी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही घर पहुंच रही है। लेकिन बातचीत के करीब 10 मिनट बाद उसका म...