रुडकी, फरवरी 26 -- मंगलौर। हरजौली जट निवासी नूर आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय भतीजा मोहम्मद आरिस 24 फरवरी को बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों को बस स्टैंड पर उसकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक मिलने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...