मेरठ, दिसम्बर 17 -- शिव चरण इंटर कॉलेज, बुलंदशहर के कक्षा 12 के छात्र आदित्य कुमार (17 वर्ष) ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार कर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में पहचान बनाई है। आदित्य ने मात्र 25 हजार रुपये की लागत से एक एआई रोबोट टीचर 'सोफी' तैयार की है, जो कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके सवालों को समझकर तुरंत और सटीक जवाब देती है। यह रोबोट इंसानी शिक्षक की तरह संवाद करती है, जिससे पढ़ाई छात्रों के लिए अधिक रोचक और प्रभावी बन रही है। बुधवार को युवा उत्सव के दौरान आदित्य ने अपना यह मॉडल एनएएस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। यहां शिक्षाविदों, छात्रों और तकनीकी विशेषज्ञों ने 'सोफी' की कार्यक्षमता को देखा और सराहा। प्रदर्शनी में अपने अनुभव साझा करने के बाद आदित्य के इस नवाचार की गूंज और ...