जहानाबाद, मार्च 18 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। पुलिस द्वारा बुधवार को अहले सुबह मलहचक गांव में की गई छापेमारी में एक महिला सुगिया देवी को सत्रह लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में उक्त महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...