मुंगेर, मार्च 24 -- तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर पुलिस ने शराब के कारोबार में संलिप्त दो कारोबारी को थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय कलई के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। शराब कारोबार के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ब़ांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी स्व.सुरेश यादव का पुत्र अशोक यादव,हरपुर थाना क्षेत्र के कलई गांव निवासी रामविलास प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार उर्फ विक्कु है। यह जानकारी हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...