गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम का जलकल विभाग महानगर के क्षतिग्रस्त मैनहोल की मरम्मत के लिए 17 लाख रुपये की लागत से 250 मैनहोल ढक्कन की खरीद करेगा। ताकि मानसून सीजन के पूर्व इन सभी क्षतिग्रस्त मैनहोल की मरम्मत कराई जा सके। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बताया मैनहोल की मरम्मत और क्षतिग्रस्त ढक्कन को बदले का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि बारिश का सीजन शुरू होने के पूर्व सभी मैनहोल सुरक्षित कर लिए जाए। ऐसा करने से हादसों की आशंका कम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.