17 लाख रुपये बजट न मिलने से जिला क्षयरोग केन्द्र में सीटी नॉट जांच प्रभावित
एटा, जून 22 -- शहर से सात किलोमीटर दूर बाईपास के निकट कुसाड़ी पर स्थित जिला क्षयरोग केन्द्र में एक वर्ष से ग्रामीण फीडर से पर्याप्त आपूर्ति न मिलने सीबी नॉट मशीन से क्षयरोगियों की जांच का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने केन्द्र को शहरी क्षेत्र फीडर से जोड़ने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखा। विद्युत विभाग ने फीडर परिवर्तित करने के लिए 17 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को पकड़ा दिया है। कुसाड़ी स्थित नवीन जिला क्षयरोग केन्द्र पर क्षयरोगियों की ओपीडी और सीबी नॉट मशीन से बलगम सैंपल की जांच करने की सुविधा है। ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार इस फीडर पर रात्रि में आपूर्ति सुचारू की जाती है, जिससे दिन में केन्द्र पर आने वाले क्षयरोगियों के बलगम सैंपल की जांच सीबी नॉट मशीन से नहीं हो पा रही है। दो दिन से विद्युत लाइन टूटने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.