फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 17.42 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने खाताधारक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में ठगी की बड़ी रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-19 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि गूगल पर निवेश से जुड़ी जानकारी तलाशने के दौरान वह एक लिंक पर क्लिक कर बैठी। इसके बाद उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया और उसे एमएसएफ चैरिटी इवेंट स्पोर्टस डिस्कशन ग्रुप नामक ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने आरोपियों के कहने पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 17.42 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.