उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। डेढ़ माह पहले राप्ती सागर एक्सप्रेस में दंपति के साथ हुई 17 लाख की चोरी मामले की एक बार फिर से फाइल खुलेगी। उरई इंस्पेक्टर झांसी जीआरपी के साथ नए सिरे से पूरे मामले की जांच करेंगे। भोपाल भी जाएंगे, क्योंकि अब तक रेलवे पुलिस ने जिस एंगलों पर तफ्तीश की, उसमें कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है। रविवार को उरई रेलवे पुलिस थाने का निरीक्षण करने आए सीओ जीआरपी सलीम ने यह बात कही है। 27 अक्टूबर को 12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस में लखनऊ जाते वक्त एसी कोच में अनुसंधान केंद्र के प्राचार्य मनीष कुमार से 17 लाख की चोरी हो गई थी। पत्नी भाग्यश्री का जेवरातों से भरा बैग चला गया था। हालांकि पुलिस अधीक्षक व सीओ ने आनन फानन में दो टीमों को लगाकर जांच बैठाई। पर जिस बिंदुओं पर जांच की गई हैं, उसमें टीमों को कुछ ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा हैं, इससे चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.