चतरा, अप्रैल 5 -- चतरा में एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट से पता चलता है कि हादसा इतना भीषण था कि मलबा करीब एक किलोमीटर में बिखर गया। 23 फरवरी को रांची से उड़ान भरने के महज 17 मिनट बाद विमान चतरा जिले के सिमरिया स्थित करमाटांड़ जंगल में हादसे का शिकार हुआ था। हादसे में विमान में सवार मरीज, दो परिजन, दो पायलट, डॉक्टर वऔर नर्स समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह विमान रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए था, जो नॉन-शेड्यूल्ड एयर एंबुलेंस सेवा के तहत उड़ान भर रहा था। हादसे से पहले विमान ने उसी दिन दिल्ली से रांची तक उड़ान भरी थी। इस उड़ान के बाद तकनीकी लॉगबुक में किसी खराबी की जानकारी दर्ज नहीं की गई थी। रांची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.