कन्नौज, मार्च 1 -- कन्नौज। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 35 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 9, पीसीएफ के 23 और भारतीय खाद्य निगम के 3 केंद्र शामिल हैं। ब्लाकवार कन्नौज में 5, जलालाबाद और गुगरापुर में 1-1, उमर्दा में 10, हसेरन में 4, सौरिख में 8, छिबरामऊ में 5 और तालग्राम में 4 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग के 6 और केंद्र अनुमोदन के लिए प्रस्तावित हैं। प्रत्येक तहसील में एक-एक मोबाइल क्रय केंद्र भी संचालित किया जाएगा, जिससे दूर दराज इलाकों के किसानों को सुविधा मिल सके। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 17 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं क्रय कार्य प्रारंभ होगा। शासन द्वारा कॉमन श्रेणी के गेहूं ...