रामगढ़, मार्च 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि समाहरणालय सभागार में नगर परिषद रामगढ़ के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का 17 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की ओर से 6 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। साथ ही नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष समेत सभी 32 नव निर्वाचित पार्षदों को औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सर्वप्रथम नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नव निर्वाचित पार्षदों में से उपाध्यक्ष का चयन होगा। इसे लेकर संबंधित दावेदारों ने लॉबिंग शुरु कर दिया है। पार्षदों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। साथ ही गुप्त बैठकों का दौर भी जारी है।- उपाध्यक्ष पद पर दो नामों पर मुख्य चर्चानगर परिषद रामगढ़ उपाध्यक्...