बागेश्वर, मार्च 7 -- जनपद में संभावित प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 17 मार्च को जिला स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से होगा, जिसमें भूकंप, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, वनाग्नि व मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी स्थितियों पर राहत-बचाव का अभ्यास किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने शनिवार को जिला सभागार में बैठक कर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित सूचना आदान-प्रदान, संसाधनों के बेहतर उपयोग और विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। बैठक में एआरटीओ अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.