17 महिला समूहों को 93 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र मिला
रांची, मई 8 -- चान्हो,प्रतिनिधि। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) चान्हो शाखा की ओर से शुक्रवार को प्रखंड परिसर में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 महिला और पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, महिला समूहों और ग्रामीणों को कृषि ऋण व बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएनबी हेड ऑफिस दिल्ली के महाप्रबंधक संजीव कुमार दुबे थे। उनके साथ मंडल प्रमुख राकेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, शाखा प्रबंधक रमई बोदरा, उप शाखा प्रबंधक रौनक कुमार और कृषि प्रबंधक चेतन सुमन मौजूद थे। वहीं प्रखंड प्रशासन के कई अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों को कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पीएनबी चान्हो शाखा की ओर से 17 महिला स्वयं सहायता समूहों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.