17 मतों से गिर गई हिरणपुर प्रमुख की कुर्सी
पाकुड़, मई 16 -- पाकुड़। पंचायत समिति हिरणपुर की प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को बहुमत से पारित हो गया। इस संबंध में बैठक का आयोजन अनुमंडल सभागार में पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत समिति के कुल 18 सदस्य उपस्थित हुए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सदस्यों ने क्रमवार अपने विचार रखे तथा प्रमुख रानी सोरेन के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रमुख द्वारा भी अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया। चर्चा के बाद नियमानुसार मतदान कराया गया। जिसमें कुल 17 मतपत्र जारी किए गए। मतगणना के दौरान सभी 17 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए। इसके साथ ही अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया और नियमानुसार रानी सोरेन तत्काल प्रभाव से प्रमुख पद से हट गईं。 यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.