मुजफ्फर नगर, मई 13 -- मुजफ्फरनगर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आगामी 17 मई से तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रधान सत्येन्द्र आर्य एवं दीप कुमार त्यागी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्य महासम्मेलन वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन 17 मई रविवार को प्रात: सात बजे से 11 बजे तक यज्ञ, प्रवचन भजन एवं प्रसाद वितरण, दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे और सांय सात बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवचन एवं भजन होगा। 18 मई को दोपहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 मई को यज्ञ, प्रवचन एवं भजन के साथ महासम्मेलन का समापन होगा। महासम्मेलन में उपदेशक आचार्य संजय याचिक मेरठ, भजनोपदेशिका कल्याणी आर्या हिसार और वक्ता के रूप में कुंवर पाल शास्त्री व ओमवीर सिंह...