गोपालगंज, मार्च 16 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए आईटीआई प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा आईटीईसीएटी 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। पर्षद के अनुसार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल 2026 तक लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी पर्षद की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सरकारी आईटीआई संस्थानों के विभिन्न ट्रेडों में नामांकन के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण पुस्तिका में योग्यता, अर्हता, आवेदन प्रक्रिया व अन्य जरूरी निर्देश देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...